फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अयोध्या मंडल से आई 16 सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए अयोध्या मंडल के सुल्तानपुर जिले से आई 16 सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीम की ओर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, जिसमें जिले की तीन प्रमुख स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की चर्चा हुई है।
विज्ञापन

टीम ने एफआरयू श्रेणी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा, सिराथू, सरायअकिल, कनैली और चायल में बने छह बेड के एनीमिया वार्ड का निरीक्षण किया। इन वार्डों में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को भर्ती कर आवश्यक इंजेक्शन और उपचार दिया जाता है।
इसके साथ ही बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों का भी निरीक्षण किया गया। सीएमओ ने बताया कि जहां सिजेरियन प्रसव का निर्धारित लक्ष्य पांच का होता है, वहीं जिले की सीएचसी में यह संख्या 25 से 30 तक दर्ज की जा रही है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें