फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में बनेंगे 40 हजार शौचालय

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और गंगा एक्शन प्लान के तहत कौशाम्बी में 40 हजार शौचालय बनेंगे। जिला पंचायतराज विभाग ने पहले चरण में 12 हजार 63 शौचालयों को बनवाने की कार्ययोजना तैयार की है। ग्राम पंचायत निधि के खाते में 11.11 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को 30 नवंबर तक शौचालय बनवाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। मनमानी पर एडीओ और वीडीओ को दण्डित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दोआबा में गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा किनारे बसे दौलतपुर कसार, अफजलपुर सातो, कंथुआ, गिरधरपुर गढ़ी, अंबाई बुजुर्ग, ताजमल्लाहन, फराहिमपुर कलेसरमऊ, स्वातखत उर्फ कड़ा, रामपुर बढ़नावा, शहजादपुर, हिसामपुर परसखी, तरसौरा, लेहदरी खतीब, सिपाह, शाखा बरीपुर, सकाढ़ा, पल्हाना, फरीदपुर चकताजपुर, शौभना, बसेढ़ी, मोहिउदुदीनपुर गौस, हुसैनमई, उजिहिनी हसनपुर, पटटीनरवर, उमरछा, राला,, उलाचूपुर, रूप नारायणपुर सैलाबी, मलाक रेजमा, कोखराज, कसिया, और उमरपुर नीवां गांवों में 10 हजार 541 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि पहले चरण में 1473 आवास बनवाए जा रहे हैं। 6.77 करोड़ रुपये ग्राम पंचायत निधि के खातों में भेजे गए हैं। इसी तरह स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत गिरिया खालासा, खिजिरपुर एलई, मौली, उमरछा, शाखा बरीपुर, इब्राहिमपुर, चकथाम्भा, हिसामपुर, बौली, दानपुर, मवई, पौरकांशीरामपुर, लोहदा, उदहिन बुजुर्ग, जवई पड़री, सरवनपुर, कसिया, कैमा, हाजीपुर पतौना, बसोहनी, गंभीरापूरब, राला, मवई केवट गांव में 1522 लाभार्थियों को शौचालय अवमुक्त किए गए हैं। पहले चरण में 944 शौचालय के निर्माण के लिए 4.34 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसी तरह करीब 200 गांवों में 15 हजार शौचालयों के निर्माण की कार्ययोजना जिला पंचायतराज विभाग द्वारा तैयार की गई है। जल्द ही गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और वीडीओ को 30 नवंबर तक शौचालय बनवाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। लापरवाही पर अफसरों को दण्डित करने की चेतावनी दी है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि पहले चरण में आवंटित शौचालय बनने के बाद दूसरे चरण में शौचालयों का आंवटन और रकम अवमुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें