मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। विवाहिता का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। चर्चा है कि बीमारी से तंग आकर युवती ने खुदकुशी की है। ससुरालियों ने युवती के मायकेवालों के आने के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी (22) की शादी मई 2014 में कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव निवासी कमलेश कुमार से हुई थी। सोमवार की सुबह विवाहिता की लाश सोमवार की सुबह घर के भीतर कमरे में लटकती मिली। मृतका के पति कमलेश ने बताया कि इधर कुछ दिनों ने वह बीमार चल रही थी। रात बीमारी से आजिज आने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। मायके वालों को जानकारी देते हुए परिजनो ंने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।