फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौली गांव में बुखार ने ली मासूम की जान

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसारा। मूरतगंज के मौली गांव में बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह भी गांव के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पांच दिन में आधा दर्जन बच्चे मौत के गाल में समा चुके हैं। अभी भी दर्जनों लोगों का उपचार भरवारी और इलाहाबाद के निजी अस्पतालों में चल रहा है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि गांव में बुखार से पीड़ितों पर नजर रखने के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

मूरतगंज ब्लाक के मौली गांव में हफ्तेभर से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। अबूझ बुखार से लगातार मौतें भी हो रही हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव के रोशन लाल की दो वर्षीय बेटी राधिका की मौत हो गई। बुखार के साथ उल्टी-दस्त से उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया था। इससे पहले रवि के ही एक अन्य बेटे राममिलन (3) की शनिवार को मौत हो गई थी इसके अलावा बुखार से गांव के सुरेंद्र कुमार (18), रामचंद्र (30) और तीन महीने के छोटू पुत्र संजय को भी बुखान ने लील लिया है। तीन दिन में गांव के पांच-पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में दहशत पसरी है। गांव में हो रही लगातार मौतों के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कोई ठोस पहल नहीं उठा रहा है। पांच दिन में अब तक गांव के आधा दर्जन लोग काल के गाल में समा चुके हैं। मुख्य चिकिस्ताधिकारी डॉ. आरके मिश्रा का कहना है कि ब्लड स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें