फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर गूंजा जय कन्हैयालाल की

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस साल कौशाम्बी में दो दिन मनाया गया। सोमवार की रात जन्मोत्सव पर मंदिर और घरों में जहां मनमोहक झांकियां सजाई गई। वहीं पुलिस लाइन और स्कूलों में भी मनमोहक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

बता दें भादों मास की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। इस साल सप्तमी तिथि का क्षय होने के कारण भगवान का जहां कुछ लोगों ने रविवार की रात में भी मनाया था। वहीं ज्यादातर जगहों पर सोमवार की रात श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान घर, मंदिर में जहां भगवान की विभिन्न लीलाओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। वहीं जिले के सभी थानों और पुलिस लाइंस में भी धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान की बाललीलाओं को प्रदर्शित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं मंझनपुर के दुर्गा मंदिर, शिवमंदिर, शिवाला, कड़ा, शीतलाधाम आदि में आधी रात तक भजन कीर्तन होते रहे। हलधर एकेडमी अजुहा में भी जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं प्रबंधक अनुज सिंह ने लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के दिए गए गीता के उपदेश की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गीता के मर्म यानि कर्म की पूजा को आत्मसात करने का आह्वान किया। इसी तरह से हिसामपुर माढ़ो, डोरमा, अजुहा आदि गांवों में भी सोमवार की रात धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें