फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव टला, भड़के क्षेत्र पंचायत सदस्य

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदाबाद। ब्लाक परिसर मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा समर्थित वर्तमान ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र त्रिपाठी के विरूद्ध ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के बड़े भाई एवं अवरता क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजी मिश्र द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। गुरूवार को सुबह रामजी के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे मतदान करने के लिए इकट्ठा होने लगे। तहसीलदार हंडिया अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यो को ब्लाक परिसर मे यह कहकर घुसने से मना कर दिया कि उपजिलाधिकारी हंडिया के अवकाश पर चले जाने से अविश्वास प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है। अगली तारीख अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु 21 अगस्त निर्धारित की गई है। इतना सुनते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क गए। और प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। प्रतापुर विधायिका विजमा यादव पर सत्ता के दुरूपयोग का अरोप लगाते हुए ब्लाक मुख्यालय के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। और आज ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सैदाबाद बुलाने की जिद पर अड़े रहे। एक घन्टे बीतने के बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक गेट से उठकर सैदाबाद सिरसा रोड के सामने जीटी रोड पर लेट गए और मुलायम सिंह यादव मुर्दाबाद, बिजमा यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मौके पर पहुचे हंडिया क्षेत्राधिकारी समर बहादुर एवं फूलपुर के उपजिलाधिकारी रमेश कुमार शुक्ल ने सड़क पर लेटे रामजी मिश्र व उनके साथियो को समझा बुझाकर शान्त कराया और कहा कि आप पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए है नियम कानून के बारे मे भलीं भाति जानते है। राम जी मिश्र ने सत्ता पक्ष के लोगो पर आरोप लगया कि सत्ता का धौंस दिखाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अगवा कर रहे है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था करने की जिम्मेदारी प्रशासन ले । जिलाधिकारी इलाहाबाद के विरूद्ध लखनऊ मे धरना पदर्शन करूंगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक पमुख प्रमोद त्रिपाठी, राम सिंह, रामराज, बसंतलाल, रामबहादुर, किशुनलाल, संगमलाल, मुकेश, शोभनाथ, लालजी, कुल्लू सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें