फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के दम पर खेत, मकान पर कब्जा

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। असलहे के दम पर भौंतर गांव के एक व्यक्ति ने पड़ोस के पुराने मकान और खेत में कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का भी प्रयास किया गया। उसे धमकी दी गई। भुक्तभोगी की शिकायत पर सैनी कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सैनी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के भौंतर गांव की रहने वाली कलावती देवी पत्नी जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से पुराना विवाद है। विवाहिता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे विपक्षी और 15-20 असलहेधारी साथियों के साथ आकर उसके पुराने मकान और घर के बगल स्थित खेत पर कब्जा कर लिया। बताया कि उस समय वह परिवार समेत अपने दूसरे मकान में थी। सुबह इसकी जानकारी होने पर वह पूछताछ करने पर कब्जेदार के घर गई। आरोप है कि कब्जेदार और उसके परिवार के लोगों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसी की इस दबंगई से सहमी विवाहिता सीधे सैनी कोतवाली पहुंची। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मकान, जमीन कब्जा करने, मारपीट और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। तफ्तीश में जो भी सच्चाई सामने आएगी। आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें