फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरतगंज में दरोगा को तमंचा सटा लूटा

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। कस्बे में रविवार को छुट्टी पर घर आए एक दरोगा को तमंचा सटाकर उचक्के ने नगदी लूट ली। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस आरोपी तलाश में आस-पास के गांवों में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज कस्बा निवासी मोहम्मद साबिर हुसैन प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक तैनात है। रविवार सुबह वह छुट्टी पर घर आए थे। बताया कि दोपहर वह रुपये निकालने के लिए एटीएम जा रहे थे। इसी बीच बाजार में एक युवक ने बाइक में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वह भिड़ भी गया। युवक की दादागीरी का विरोध करने पर उसने तमंचा निकाल कर कनपटी पर सटा दिया। जेब में रखा ढाई हजार रुपया निकालकर भाग निकला। सरेराह दरोगा के साथ हुई लूट की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने आस-पास के गांवों में आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं एसओ का कहना है कि शिकायत मिली है। घटना की जांच करा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें