फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने किशोरी को किया अगवा

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू/चायल। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रजपालपुर सिपाह गांव की रहने वाली एक किशोरी को शनिवार शाम वैन सवार युवकों ने अगवा कर लिया। देर रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि गांव के ही कुछ युवकों ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच अपहरणकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी शनिवार शाम से लापता है।
विज्ञापन

रजपालपुर सिपाह गांव निवासी ओले प्रसाद का कहना है कि शनिवार शाम उसकी बेटी रश्मि खेत की ओर गई थी। इनका कहना है कि बेटी आम दिनों की तरह समय पर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग चिंतित हो गए। इसपर हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि वैन से किशोरी को कुछ लड़के ले गए हैं। इस पर ओले प्रसाद आरोपी युवक के घर पहुंचे। बताया कि पूछताछ करने आरोपी के परिजनों ने उसे धमकी देकर भगा दिया। रात में पांच लोगों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शनिवार शाम खेत की ओर गई थी। इसके बाद से किशोरी घर नहीं लौटी। लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।लेकिन किशोरी का कहीं अता-पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें