फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ निकली शिवबारात

Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल (कौशाम्बी)। सरायअकिल कस्बा मंगलवार को भगवान शंकर की भक्ति में डूबा रहा। यहां हफ्तेभर से चल रहे यज्ञ और शिवपुराण कथा के दौरान मंगलवार को धूमधाम से शिवबारात निकाली। बैंडबाजे के साथ निकाली गई इस धर्मयात्रा में हजारों लोग शामिल रहे। यज्ञ और शिवपुराण कथा का समापन 28 फरवरी को भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे में स्थित शिवशक्तिधाम में इन दिनों यज्ञ और शिवपुराण कथा चल रही है। कथा के दौरान मंगलवार को शिव बारात निकाली गई। बैंडबाजे के साथ बोल बम का जयघोष करते शिवबारात में सरायअकिल के अलावा बहुगरा, बसुवार, बरई, इछना, घोसिया, चित्तापुर, ककरहाई, खरसेन का पुरा, कटैनी आदि आसपास के गांव के भी महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। वहीं शिवशक्ति धाम से निकली शिव बारात करन चौराहा, फकीराबाद होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। खुद सीओ चायल आसपास के कई थानों की फोर्स और पीएसी जवान के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर वृंदावन से आए कथावाचक भास्करानंद महाराज, मंदिर के महंत पशुपतिनाथ महाराज, बड़ा अखाड़ा दारानगर के बृजकिशोर दास, उर्मिला कौशिक, रमेश दास त्यागी, कौटिक महाराज, सालिकराम दास, बलरामदास महाराज आदि मौजूद रहे। मंदिर के महंत पशुपतिनाथ महाराज ने बताया कि 28 फरवरी को भंडारे के साथ यज्ञ और शिवपुराण कथा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें