फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी से हजारों के पार्ट्स चोरी

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। बेखौफ चोरों ने रविवार रात पुरामुफ्ती कोतवाली के समीप एक बाइक एजेंसी से लाखों रुपये के पार्ट्स ले उड़े। सुबह एजेंसी की दीवार में छेद देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। एजेंसी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज निवासी देवेंद्र केसरवानी की पुरामुफ्ती बाजार में बाइक की एजेंसी है। रविवार रात एजेंसी के पीछे की दीवार में नकब काटकर चोर करीब 10 हजार रुपये, एक डिजिटल कैमरा और करीब एक लाख रुपये के आटो पार्ट्स उठा ले गए। घटना की जानकारी एजेंसी संचालक को सुबह हुई। एजेंसी में सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। घटना से दूसरे दुकानदारों के होश उड़ गए। पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई। मुआयना करने के बाद पुलिस ने एजेंसी मालिक से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लोगों का कहना है कि जब कोतवाली से चंद कदम दूर दुकान सुरक्षित नहीं है, तो गली-मोहल्लों की दुकान और मकानों का तो भगवान ही मालिक है। वहीं दूसरी तरफ सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावां गांव स्थित एक मोबाइल टावर से रविवार रात चोर करीब छह बैटरी उठा ले गए। टावर गार्ड का कहना है कि रात में वह जनरेटर चलाने गया था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का शक गार्ड अथवा उसके किसी परिचित पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें