फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण के नाम पर सिर्फ खंभे

Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के अहिरन की डांडी गांव के लोग बिजली विभाग के ठेकेदार की मनमानी से परेशान हैं। गांव में विद्युतीकरण के नाम पर ठेकेदार खंभे लगाकर महीनेभर से गायब है। आरोप है कि गांव से तार समेत अन्य उपकरण भी उठा ले गया है। ठेकेदार की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत से शिकायत की। एक्सईएन ने जांच कराकर जल्द ही विद्युतीकरण का काम पूरा कराने का भरोसा लोगों को दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अहिरन की डांडी गांव में विद्युतीकरण के लिए पूर्वमंत्री और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज ने बिजली विभाग को विधायक निधि से करीब तीन लाख रुपये दिए थे। गांव केरहने वाले मूलचंद्र दिवाकर, अशोक कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, लालमन, राम लखन, छेदीलाल, अशोक कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, नरेश चंद्र, बचनू लाल, अमित कुमार, राधेश्याम, दीपक कुमार, नर्मदा प्रसाद आदि का कहना है कि महीनेभर पहले गांव में खंभे खड़े कर दिए गए थे। तार, ट्रांसफार्मर समेत अन्य उपकरण भी आया था। लोगों का कहना है कि खंभे खड़े करने के बाद ठेकेदार सारा सामान लेकर महीनेभर से गायब है। एसडीओ और जेई से शिकायत करने के बाद भी खंभों में अब तक तार नहीं खींचा गया है। ठेकेदार की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत से शिकायत की। एक्सईएन ने बताया कि उपखंडीय अधिकारी (एसडीओ) को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं गांववालों का कहना है कि यदि हफ्तेभर के भीतर तार, ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें