इलाहाबाद। एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स ऑफ इंडिया यूपी चैप्टर की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन 11 और 12 जनवरी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के सर्जरी विभाग में किया जा रहा है। आयोजन सचिव सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहित निर्मल जैन ने बताया कि सेमिनार मेें देश भर के नामी सर्जन प्लास्टिक सर्जरी में आए बदलाव और इसके तमाम पहलुओं पर व्याख्यान देंगे। आयोजन सचिव डॉ. जैन के मुताबिक सेमिनार में निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। सर्जरी कराने के इच्छुक लोग एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार और शनिवार को अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जो लोग पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं वे मोबाइल नंबर 09335152575 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। दो दिवसीय सेमिनार को लेकर सर्जरी विभाग की ओर से अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है।