फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने ली कालेज प्रबंधक की जान

Sun, 10 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी जानू सिंह (30) गांव के बड़े काश्तकार थे। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के नाम से गांव में ही जगतपाल सिंह डिग्री कालेज की स्थापना की भी थी। इसके वे प्रबंधक थे। उनके गहरे मित्र अजय पांडेय के मुताबिक मंगलवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बुखार की शिकायत पर उन्हें इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे निधन हो गया। इससे घर-परिवार में कोहराम मच गया। जिले में बुखार और डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही अजुहा कस्बे की दो युवतियों की भी डेंगू से मौत हुई थी। इसी तरह से मूरतगंज इलाके की मां-बेटी की बुखार ने जान ले ली थी। भरवारी के डेंगू पीड़ित कई लोगों का इलाहाबाद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें