फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम तो पास थे अविरल, फिर ऐसा क्यों किया

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उफ! अविरल तुमने ऐसा क्यों किया। तुम तो साइंस में पास थे, फिर आखिर क्यों लगा कि पेपर खराब हो गया है। अपने शिक्षक, मम्मी-पापा से बात क्यों नहीं की। अब साइंस में तुम्हारे नंबर जानकर मम्मी-पापा को और ज्यादा दुख होगा। अविरल को साइंस में 50 फीसदी अंक मिले हैं। बुधवार को गंगागुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने अविरल की साइंस की कॉपी चेक करवाई। कॉपी में अविरल को 50 फीसदी से अधिक अंक मिले थे। इसे देख बरबस सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य यह बोल उठे कि ‘अरे ये तो पास था। फिर ऐसा कदम क्यों उठाया।’ प्रधानाचार्या अल्पना डे का कहना है कि अविरल उनके विद्यालय का होनहार छात्र था।
विज्ञापन

एसबीआई की हाईकोर्ट शाखा में कार्यरत सिविल लाइंस स्थित दीपशिखा अपार्टमेंट के संजय विज का पुत्र अविरल मंगलवार को फांसी पर झूल गया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक की परीक्षाओं में उसे औसत अंक मिलते रहे हैं, इस बार भी साइंस की कॉपी के मूल्यांकन में उसे औसत अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि अविरल के साथ के छात्रों से भी उसके व्यवहार के बारे में बात की गई। उन्होंने भी बताया कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर वह कभी तनाव में नहीं आता था। प्रधानाचार्या अल्पना डे बुधवार को अविरल के घर भी पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। विद्यालय में हुई शोक सभा में अभिभावकों को संदेश दिया गया कि अंकों के फेर में वह बच्चों पर नाहक दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें