फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को फूंका

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर/भरवारी(कौशाम्बी)। दहेज लोभियों ने मंगलवार सुबह एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। घर के भीतर आग का गोला बनी युवती की हालत देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों को घर में ससुराल को कोई व्यक्ति नहीं मिला। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव निवासी बुदुल पासी की बेटी रानी देवी (20) की शादी करीब आठ महीने पहले कसिया गांव के विकास से हुई थी। बताया जाता है कि मंगलवार को ससुराल में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता के शोर मचाने पर लोेग मौके पर पहुंचेे। इससे पहले विवाहिता की सांस थम चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मायके वाले बेटी की ससुराल आए। युवती को देखकर उनकी रूह कांप गई। बुदुल समेत मायके के अन्य लोगों ने ससुरालियों पर बाइक और नगदी की मांग पूरी नहीं होने पर युवती को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। घटनास्थल का पुलिस ने पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता बुदुल की तहरीर पर पुलिस ने पति विकास और ससुर शिवमोहन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत से मायके में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है।
मंझनपुर की रहने वाली शकीना बानो का निकाह करीब सालभर पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव में हुआ था। पति कादिर जीविका के लिए मुंबई में रहता है। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल मायके से दिलाने का दबाव उस पर बनाए हुए हैं। मांग नहीं पूरी होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। सोमवार को तो ससुराल के लोगों ने सारी हदें पार कर दीं। शाम को बेरहमी से पिटाई करने के बाद ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके आई विवाहिता ने मां-बाप से ससुराल में मिली प्रताड़ना की जानकारी दी। मंगलवार को उसने कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी है। युवती ने बताया कि बगैर बाइक और पैसा के आने पर ससुरालियों ने उसे जान से मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने की धमकी दी है। विवाहिता का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने सैनी थाने में शिकायत करने की बात कहकर उसे वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें