फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल और पंचामृत से हुई गोवर्धन और अन्नकूट पूजा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को गोवर्धन और अन्नकूट की पूजा धूमधाम से हुई। गंगाजल के तर्पण और पंचामृत से भगवान श्रीकृष्ण और राधा को प्रसन्न करने के लिए गीत और भजन भी प्रस्तुत किया। अजीतनगर स्थित रामजानकी मंदिर और सूर्या मार्केट में विधि विधान से हुई पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शहर के सूर्या मार्केट में सर्वोदय सद्भावना संस्थान की ओर से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। मुख्य यजमान ओम प्रकाश पांडेय और निर्मला पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन महराज को प्रसन्न करने के लिए छप्पन भोग अर्पित किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का जिक्र किया गया है। आचार्य आलोक नाथ ने गोवर्धन पूजा की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन की पूजा करने वाले व्यक्तियों के सभी मनोरथ जल्द पूर्ण होते हैं। इस मौके पर हरिनारायण मिश्र, दिनकर मिश्र, देवव्रत त्रिपाठी, राजेश उमरवैश्य, अंकिता पांडेय, भारती पांडेय, घनश्याम पांडेय, शकुन्तला पांडेय, अंकिता पांडेय, घनश्याम पांडेय, विजय नारायण पांडेय, विभाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
शहर के अजीतनगर स्थित रामजानकी मंदिर में एकजुट हुई महिलाओं ने अन्नकूट की पूजा की। राधा और कृ ष्ण को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किया। पूजन अर्चन का सुबह से प्रारंभ हुआ दौर शाम तक चलता रहा। अधिकांश लोगों ने अपने घरों में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और भक्ति को प्रकट किया। गोपाल मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट गोवर्धन की पूजा हुई। ठाकुरजी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। गोपाल मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी और प्रकाश ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की। मुख्य यजमान और मंदिर समिति की अध्यक्ष कुसुम त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन किया। शाम को आयोजित भंडारे में देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। इस मौके पर रवि अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, पूरन, अनिल, हरी खंडेलवाल, गंगाराम, आशीष अग्रवाल, दीपक त्रिपाठी, सुदीप सिंह, श्यामलाल, जगदीश सिंधी, रश्मि, अलका, भोला, सुनील, गोयल, हरिशंकर दूबे, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें