फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई दीपावली

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में मंगलवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घर और दुकानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। आतिशबाजी से आसमान जगमगा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दीपावली पर लोगों ने अपने-घरों, प्रतिष्ठानों और देवस्थानों को दीप, मोमबत्ती और बिजली की झालरों से सजाया। वहीं विधि-विधान से मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना की। पूजा के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। मंझनपुर, सिराथू, भरवारी, करारी, चायल, मनौरी, पुरामुफ्ती, कुम्हियावां, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, हिनौता, बिजिया, कौशाम्बी, चपंहा, अजुहा, देवीगंज, कड़ा, मूरतगंज, चरवा, तिल्हापुर, नेवादा आदि में युवकों ने तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े। वहीं बच्चे और युवतियों ने फुलझड़ी जलाने के साथ अनार और चकरी आदि दागे। सुबह से शुरू हुआ दीपावली की बधाई देने का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

वहीं मंझनपुर में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर माउंटआबू से आए ब्रह्मकुमार शिवाधर ने लोगों को दीपावली के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ अरविंद कनौजिया, राजेंद्र, दयाशंकर, गया प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें