फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊसर जमीन को बनाएं उपजाऊ : सांसद

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भूमि संरक्षण अभियान से बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया जाना हर इंसान के हित में है। कौशाम्बी की ऊबड़-खाबड़ जमीन को योजना के तहत समतलीकरण कराया जाएगा। ये बातें शनिवार को सपा सांसद शैलेंद्र कुमार ने सिराथू के भीटी देह गांव में भूमि सेना के कार्य के शुभारंभ मौके पर कही।
विज्ञापन

सांसद ने शनिवार प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भूमि सेना योजना के तहत समतलीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से योजना के तहत बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रही आबादी से कृषि भूमि का दायरा घट रहा है, उसे देखते हुए गैर कृषि भूमि को इसके लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के भूमि संरक्षण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सांसद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने भूमिहीन कृषक को भूमि सैनिक बनाकर उन्हें रोजगार देने की महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इससे काफी लोगाें को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी स्मिता वर्मा ने कहा कि जिले में भूमि सेना योजना प्रारंभ हो चुकी है। इस योजना के तहत जमीन को समतल कर उपजाऊ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानोें को इस योजना के तहत नि:शुल्क उन्नतशील बीज भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में शाहबुद्दीन, वेद प्रकाश, महेंद्र प्रताप समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें