फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा बना पिता, किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पत्नी के मरते ही एक अधेड़ ने दूसरी शादी करने के बाद बेटी की गलाघोंट कर हत्या कर दी। मृतका के नाना ने कत्ल करने का आरोप लगाते हुए घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने डायरिया से मौत होने की बात कहते हुए भगा दिया। शनिवार को नाना ने घटना की पुलिस कप्तान से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी खुशियाल सिंह ने अपनी बेटी शिव कुमारी की शादी करीब 20 साल पहले कोखराज के बरमतपुर गांव में की थी। दो साल पहले उसकी बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला की मौत के बाद उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले अधेड़ ने दूसरी शादी कर ली । खुशियाल सिंह का आरोप है कि 7 नवंबर की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गलाघोट कर हत्या कर दी गई। शव को दफना दिया। मौत की खबर पर गांव पहुंचे नाना ने जानकारी नहीं देने का विरोध करते हुए घटना की शिकायत चौकी पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने बीमारी से मौत होना बताते हुए डांट कर भगा दिया। शनिवार को नाना ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें