फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति से बेदखल किए जाएंगे माफिया

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शत्रु संपत्ति पर काबिज भू-माफिया के खिलाफ जल्द ही प्रशासन का डंडा चलने वाला है। शुत्र संपत्ति का विवरण जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने तीनों एसडीएम से संपत्ति का विवरण मांगा है। जिला मुखिया के इस फरमान पर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को ऐसी भूमि को अभियान चलाकर चिन्हित करने का निर्देश उपजिलाधिकारियों ने दिया है। माना जा रहा है कि जिले की हजारों एकड़ शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया काबिज हैं।
विज्ञापन

बताया जात है कि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सदर तहसील से शत्रु संपत्ति के भू-अभिलेख ही नहीं मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंझनपुर चौराहे के समीप ही कथित शत्रु संपत्ति और सरकारी भूमि पर दो दर्जन माफिया ने कब्जा करके दुकानें बना ली हैं। इसकी जांच की जिम्मेदारी विशेष अनुसंधान शाखा को दी गई है। अन्य नगर पंचायतों में भी सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन और शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया काबिज हैं। मामले में एसडीएम सदर रामसिंह वर्मा का कहना है कि सरकारी और शत्रु संपत्ति की जमीन की जांच का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें