फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98.48 करोड़ से जगमगाएंगे 1748 पुरवे

Sun, 15 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के 1748 पुरवे जल्द बिजली से रौशन होंगे। इन गांवों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिले को 98.48 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि केंद्र सरकार से मिली है। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि विद्युतीकरण का काम दिसंबर 2016 से पहले हो जाएगा। इस दौरान जिले के 26 हजार गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी के अभी तीन लाख से ज्यादा परिवार बिजली से अछूते हैं। इन सभी परिवारों को बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना शुरू की है। सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि इस योजना के तहत उन सभी पुरवे और बस्तियों में विद्युतीकरण कराया जाना है, जहां की आबादी 100 से अधिक है। सांसद के मुताबिक उन्होंने इस योजना के तहत कौशाम्बी के ज्यादा से ज्यादा गांवों में विद्युतीकरण के लिए 16 दिसंबर 2014 को केंद्र सरकार को पत्र भेजा था।

पत्र के आधार पर नोडल एजेंसी से जिले के 714 विद्युतीकृत गांवों का सर्वे कराने के बाद केंद्र सरकार ने यहां के 100 से अधिक की आबादी वाले 1748 गांवों को विद्युतीकरण के लिए चुना है। इसके लिए 98.48 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गई है। बताया कि चिह्नित किए गए पुरवों में जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही गांवों में खंभे तार लगाकर बिजली पहुंचाने का यह काम दिसंबर 2016 से पूर्व किया जाना है। सांसद ने बताया कि विद्युतीकरण के साथ ही इस दौरान जिले के 26 हजार 480 बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली की कनेक्शन भी दिया जाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, भरवारी नगर पंचायत के चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, जीतेंद्र सोनकर, भोल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें