तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को 95 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष और महामंत्री समेत कार्यकारिणी पदों के 30 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना होगी।
चायल तहसील परिसर अधिवक्ता सभागार में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदाताओं की भारी भीड़ लगी थी। इधर, उम्मीदवार सभागार के बाहर जनसंपर्क कर रहे थे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा और सदस्य रिजवान अहमद ने बताया कि पंजीकृत 216 अधिवक्ताओं में 205 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
मतदान के बाद मतपेटियां लाइब्रेरी भवन में रखवा दी गई हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे अधिवक्ता सभागार भवन में मतगणना शुरू होगी। उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया में प्रदीप यादव, अमरनाथ पटेल और मनोज साहू आदि अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई।
ये प्रत्याशी मैदान में अध्यक्ष पद पर सागीर अहमद, बांकेलाल पाल और गोविंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमोद कुमार मिश्र, दस्सू सिंह, महामंत्री पद पर अजीत सिंह, मो. एहसान, योगेश कुमार, राजवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर घनश्याम कुमार, सुल्तान अहमद और विजय प्रकाश मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर देव सरन, राम नरेश और सुनील कुमार, आय-व्यय निरीक्षक पद पर मो. याकूब और सौरभ कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद कमलेश कुमार, शिखर कुमार, प्रकाशन मंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह और पवन कुमार पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंकित कुमार मिश्र, कुलदीप सिंह, नुरूत जमा, बृजेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, शिवम ओझा और सुरजीत कुमार शामिल हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भौमेंद्र स्वरूप, मोहर सिंह सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
चायल बार एसोसिएशन के बाहर मतदान के लिए उत्साह वर्धन करते अधिवक्ता। संवाद
चायल बार एसोसिएशन के बाहर मतदान के लिए उत्साह वर्धन करते अधिवक्ता। संवाद