फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 931 मरीजों का हुआ इलाज, तीन गंभीर राेगी रेफर

Mon, 22 Jan 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शाखा ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी सर्दी का असर दिखा। गलन के कारण कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेले में आए विभिन्न रोग से पीड़ित 931 मरीजों का डॉक्टरों ने उपचार किया। जांच में गंभीर रोग से पीड़ित तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से बर्फीली हवा चलने के कारण लोग घरों में ही रहे। दोपहर 12 बजे तक अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा रहा। स्वास्थ्य मेले की सफलता के लिए डिप्टी सीएमओ डाॅ. एचपी मणि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरखास, नेवादा, कनैली का निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजुहा, शाखा का निरीक्षण किया। मेले में मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र ने बताया कि मेले में आए विभिन्न रोग से पीड़ित 931 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रोग से पीड़ित तीन मरीजों को संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मेले में 157 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें