फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशमा व आकाश दौड़ में तो भूपेंद्र लंबी कूद में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशमा व आकाश दौड़ में तो भूपेंद्र लंबी कूद में अव्वल
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने हाजीपुर पतौना स्थित सियाराम बचईलाल उमावि में आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से गुरुवार को सिराथू के हाजीपुर पतौना स्थित सियाराम बचईलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, कबड्डी, बालीवाल, लंबी तथा ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम समन्वयक अमित शुक्ला ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ खेल भी अत्यन्त आवश्यक है। खेलकूद एक ऐसा माध्यम है जिसमें युवा अपनी योग्यता एवं प्रतिभा की कसौटी मापता है। इसके बाद हुई प्रतियोगिताओं में 200 मीटर महिला वर्ग में रेशमा देवी ने प्रथम, सुतकीर्ति देवी द्वितीय एवं बीनू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में आकाश यादव प्रथम, महेन्द्र कुमार यादव ने द्वितीय तथा रामभवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बीकूद प्रतियोगिता में भूपेन्द्र कुमार प्रथम, आकाश ने द्वितीय एवं जितेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वालीबाल प्रतियोगिता मे हर्ष यादव व उनकी टीम को प्रथम पुरष्कार प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में भूपेन्द्र कुमार प्रजापति की टीम ने जीत हासिल की। प्रधानाचार्य जयनारायण सिंह यादव ने विजेता खिलाडियों एवं टीमों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेफ री प्रभाकान्त मिश्रा, मुकेश कुमार जायसवाल, अमित, महन्तलाल यादव, फूलचन्द्र शुक्ला, जन्मेजय मौर्य, जवाहर लाल मौर्य, प्रदीप कुमार पटेल, शशिकान्त मिश्रा, नूरीन बानों, रमादेवी मौर्य, प्रदीपिका यादव, कृष्ण कुमार, सहित तमाम खेलप्रेमी, मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा क्लब, बारातफ ारीक के युवाओं का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन

फोटो नं-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें