फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के विकास को रफ्तार देगा पुलों का मकड़जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के विकास को रफ्तार देगा पुलों का मकड़जाल
विज्ञापन

बुंदेलखंड और अवध को जोड़ने का केंद्र बना कौशाम्बी
-अलविदा-2018-
फोटो नं-2
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में पुलों के जाल ने दोआबा की तरक्की को नया आयाम दिया है। वर्ष 2018 में चालू हुए रोही और मनौरी के आरओबी से जहां जाम की समस्या समाप्त हुई वहीं लोगों का सफर सुगम बना। महेवाघाट व लेहदरी में बने गंगा-यमुना के पुलों ने बुंदेलखंड और अवध के बीच की लंबी दूरी को कम कर दी। मुख्यालय से प्रयागराज जाने के लिए लोगों को भरवारी में लंबे जाम का सामना करना पड़ता था। दो घंटे के सफर में जाम की वजह से तीन से चार घंटा तक लग जाता था। रोही में बनाए गए आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) की वजह से जाम की समस्या समाप्त हो गई। परिवहन निगम व प्राइवेट वाहन इसी रास्ते से होकर प्रयागराज जाते हैं। इसके अलावा मनौरी की व्यस्त बाजार में भी अक्सर जाम लगता था। इसी साल यहां पर आरओबी बनकर तैयार हो चुका है।
-----
उम्मीदें-2019
शीतला धाम का पुल कम करेगा बेल्हा की दूरी
मंझनपुर। शीतला धाम कड़ा में हर साल पीपे का पुल बनाया जाता था। धार्मिक नगरी में प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले के लोग पीपे के पुल के जरिए मां शीतला के दर्शन के लिए आते हैं। बरसात के दिनों में लोगों को नाव का सहारा लेना होता है। शीतला धाम में पुल बनाने को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि वर्ष 2019 के अंत तक धाम में बहने वाले वाली गंगा नदी पर पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

----
महिला के पुल से बढ़ेगा व्यापार
मंझनपुर। जिले में महिला घाट पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल के पिलर खड़े हो गए हैं। बस सड़क बनाने का काम बाकी है। वर्ष 2019 में इस पुल के भी चालू होने के आसार हैं। पुल बनने से चित्रकूट जिले के मऊ तहसील इलाके के लोग सीधा कौशाम्बी से जुड़ेगे।
विज्ञापन

-----
सिराथू को राहत देगा सयांरा आरोबी
मंझनपुर। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पैतृक आवास सिराथू कस्बे में है। यहां सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटक पर जाम लगने की है। इसे लेकर यहां आरओबी बनाने का काम प्रस्तावित है। लेकिन सिराथू के समीप ही सयांरा में बनाए जा रहे आरओबी की वजह से सिराथू को काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें