फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई महिला की नदी किनारे मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। घर से खेत के लिए निकली महेवाघाट इलाके के रानीपुर गांव की एक महिला का बुधवार शाम नदी किनारे शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव की फुलाइया उर्फ रजरनिया (50) पत्नी कल्लू बुधवार सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकली। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच शाम को गांव से बाहर कुछ दूर पर स्थित यमुना नदी किनारे उसकी लाश मिली। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि परिवारीजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। उन्होंने शव का पीएम भी नहीं कराया। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें