फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूख की बट से पीटकर महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे की एक महिला को मंगलवार शाम पड़ोसी दबंग ने बंदूख की बट से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने गुरुवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले की चांदतारा पत्नी मो. याशीन ने बताया कि मंगलवार शाम वह बकरी चरा रही थी।

इस दौरान पड़ोसी दबंग पुरानी रंजिश के चलते अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पूरे मोहल्ले में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बंदूख की बट से हमला करके सिर फोड़ दिया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे कस्बाइयों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए पीड़िता को ही डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें