फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से टकराई मैजिक, तीन श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र में जीजीआईसी कड़ा के समीप शुक्रवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने के कारण एक मैजिक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे उसपर सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। इनको इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के बम्हरौली निवासी मानिकचंद्र ने दो दिन पहले एक मैजिक खरीदी है। शुक्रवार को परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मैजिक से दर्शन करने कड़ा धाम जा रहा था। जीजीआईसी कड़ा के समीप अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और मैजिक सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में उसपर सवार मानिकचंद्र का पांच वर्षीय बेटा तूफान, सविता पुत्री रमेश निवासी बेरुआ चरवा व अहमदपुर असरौली निवासी सुनील पुत्र रामलखन घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मैजिक में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें