फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में शनिवार को सैनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि 21 जुलाई 2018 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी सुक्खीलाल दीवार फांदकर घर में घुस आया और कनपटी पर तमंचा सटाकर दुराचार किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक घटना से उसने पुलिस को अवगत कराया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। इससे परेशान पीड़ित युवती ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें