फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला 17-08-18

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव के समीप मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने एक मासूम को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


मंझनपुर क्षेत्र के नारा गांव का महेश सोनकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार सुबह उसकी बेटी सरोज देवी (13) व बेटा मिथुन (6) साइकिल से स्थानीय बाजार जा रहे थे। साइकिल सरोज चला रही थी। गांव के चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। मिथुन पहिये के नीचे आ गया और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए गुजर गया। वहीं उसकी बहन सरोज भी घायल हो गई। हादसा देख आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजन भी आ गए। परिवार वाले एम्बुलेंस से घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मिथुन की सांस थम गई। जबकि सरोजा को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। मिथुन की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर पकड़ा गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें