फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 15 लोगों को बांटा सौभाग्य का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने 15 लोगों को बांटा सौभाग्य का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

कड़ा (ब्यूरो)। विद्युत उपकेंद्र कमालपुर में शनिवार को सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन वितरित किया गया। अब तक उपकेंद्र के लगभग सौ गरीबों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। योजना के तहत कनेक्शन पाने वाले 15 लोगों को उपकेंद्र पहुंचकर एसडीएम सिराथू शीतला प्रसाद ने प्रमाणपत्र वितरित किया। इस मौके पर एसडीओ आरसी अनुरागी, जेई राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

एसडीएम ने सर्किल के 41 स्थलों पर जलवाया अलाव
सिराथू (ब्यूरो)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने 41 स्थलों पर शनिवार को अलावा जलवाया। अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने के बाद एसडीएम ने दर्जन भर स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया। अलाव जलता मिलने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते जनमानस ठिठुर रहा है। बढ़ी ठंड को देखते हुए एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह ने शनिवार को सिराथू तिराहा, सैनी बस स्टाफ, देवीगंज तिराहा, कुबरी घाट सहित 41 स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश जारी किया। एसडीएम के निर्देश के बाद तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने लकड़ी की व्यवस्था कराते हुए शाम होने से पहले अलाव जलवा दिया। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने दर्जनभर स्थलों का निरीक्षण कर जल रहे अलाव का जायजा लिया। जल रहे अलाव से बदन सेंक रहे लोगों को देख एसडीएम ने संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन




मुसाफिरों, मरीजों को मुफ्त में पिलाई चाय
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्थानीय चौराहे पर गंगा गोमती संस्था के सदस्यों ने ठंड से कांप रहे यात्रियों को नि:शुल्क चाय वितरित कराया। चाय का वितरण सुबह से लेकर शाम तक किया गया। यहां के अलावा संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को भी चाय पिलाई। इस मौके पर राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष विनय पांडेय के अलावा जयदीप सिंह, कृष्णदत्त ओझा, कमल किशोर मिश्र, रवींद्र अग्रहरी, दीपक सिंह, शैलेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें