फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से बेघर हुए तीन परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से तीन परिवार बेघर
विज्ञापन

मलबे में दबा गृहस्थी का सारा सामान, हाल बेहाल
मंझनपुर/नेवादा (ब्यूरो)। रविवार को दोपहर बाद हुई मुसलाधार बारिश का कहर तीन परिवारों पर बरपा। बारिश में आशियाना ढहने से तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दबने से पीड़ितों को खाने के भी लाले पड़ गए हैं। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते जिले में अलग-अलग गांवों में तीन गरीबों के आशियानें जमीदोेंज हो गए। पहली घटना विकास खंड नेवादा के सुरसेना गांव में घटी। यहां की सफीन पत्नी मो. सलीम का दो कमरे का कच्चा घर बारिश में ढह गया। हादसे के दौरान पीड़िता घर से बाहर थी। गृहस्थी का सामान मलवे में दबने से पीड़िता दाने-दाने को मोहताज हो गई है। दूसरी घटना कड़ा ब्लॉक के केसवापुर गांव की है। यहां के भीमसेन पुत्र भैयालाल व फूलचंद्र पुत्र छत्रधारी पटेल का कच्चा घर रविवार की रात ढह गया। गनीमत रही कि घर भरभराकर नहीं गिरा। घर गिरता देख परिजन जान बचाकर बाहर खड़े हुए। दोनो परिवारों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। जानकारी होने पर दोनो गांवों के हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील भेज दिया है। आसियाना ढहने के बाद खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हुए कुनबे को फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई मदद सोमवार की शाम तक मुहैया नहीं कराई गई है। उधर, बेघर हुए पीड़ितों का घटना के बाद से हाल बेहाल है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें