फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दिन इलाज कर वसूले 90 हजार, मरीज की हालत और बिगड़ी

Wed, 15 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच कर एक नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि एक नर्सिंग होम में उसके भाई को इलाज के नाम पर भर्ती कर तीन दिन में 90 हजार रुपये लिए गए। इलाज सही नहीं होने से उसकी हालत और बिगड़ गई। विरोध करने पर संचालक और कर्मचारी हाथापाई पर उतर आए। भुगतान के बाद रसीद भी नहीं दी और भगा दिया।
विज्ञापन

भरवारी के बिसारा निवासी आनंद प्रकाश ने सीएमओ को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि छोटे भाई कौशम्ब राव के पेट में काफी दिनों से दर्द रहता था। उसे बिसारा में एक ही क्लीनिक पर दिखाया तो वहां के डॉक्टर ने 13 अप्रैल को मंझनपुर में ओसा रोड पर संचालित एक नर्सिंग होम में उसे लाकर भर्ती करा दिया।
आरोप लगाया कि 20 हजार रुपये एडवांस जमा कराए गए। जांच के बाद लीवर में पानी भरने व सूजन की समस्या बताई। तीन दिन इलाज किया, लेकिन सुधरने की जगह भाई की हालत और बिगड़ गई। 15 अप्रैल को जब उसने डिस्चार्ज करने के लिए कहा तो नर्सिंग होम के मैनेजर व डॉक्टर ने 70 हजार का बिल और थमा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मरीज के सही उपचार के बिना बने इस बिल का विरोध करने पर दोनों हाथापाई पर उतर आए। किसी तरह पैसों का इंतजाम करके पूरा भुगतान किया। आनंद प्रकाश ने बताया कि वह सीएमओ से शिकायत दर्ज कराने कार्यालय गया था, लेकिन वह नहीं मिले। मौजूद कर्मचारी ने शिकायती पत्र ले लिया है।
सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने ऐसे किसी शिकायती पत्र की जानकारी से इन्कार किया है। फिर भी इलाज में लापरवाही का मामला होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें