फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Wed, 15 May 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सईंगंज के समीप मंगलवार रात बाइक सवारों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। वार गले में लगने से वह लहूलुहान हो गया। राहगीरों को देख हमलावर भाग निकले। जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर के असवां के सुरजीत तिवारी (40) मंगलवार बाइक से भरवारी आया था। वापस लौटते वक्त सईगंज के समीप ओएफसी लाइन के समीप पीछे से बाइक पर आए दो लोगों ने सुरजीत पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गर्दन में लगने के कारण वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इस दौरान राहगीरों को आता देख हमलावर भाग निकले।
राहगीरों की मदद से उसे भरवारी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। चिकित्सकों ने सुरजीत की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधक की कार ने मारी टक्कर, दो बकरी मृत
स्थानीय बाजार के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बकरियों की जान चली गई, जबकि स्कूल जा रही एक छात्रा बाल-बाल बच गई। कार स्थानीय एक निजी स्कूल के प्रबंधक की है। घटना के वक्त वह खुद ही कार चला रहे थे। पइंसा पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें