डीआईओएस के साथ खड़े मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी। स्रोत- खेल शिक्षक
फतेहपुर जनपद में 25 और 26 अक्तूबर को 69वीं मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के 90 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को डीआईओएस ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। इसके बाद खिलाड़ी फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।
डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा कि जिले में खेल का बेहतर अभ्यास कराया गया है। ऐसे में परिणाम भी बेहतर होंगे। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और ट्रैकसूट वितरित कर बधाई देते हुए फतेहपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर खेल सचिव श्यामलाल और प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, राम अवध, माता प्रसाद सिंह, विनोद कुमार और अजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।