फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीईटी में मंझनपुर डिपो की बसों से 8933 यात्रियों ने किया सफर

Wed, 04 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर डिपो में खड़ी रोड़वेज बस में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान परीक्षार्थियों की आवाजाही से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी। मंझनपुर डिपो से तीन दिनों में 8933 यात्रियों ने सफर किया। इसके लिए डिपो की 28 बसों का संचालन किया गया। इस दौरान बसों का लोड फैक्टर 55 से 59 फीसदी तक रहा। विशेष बसों के संचालन से डिपो की आय में भी सात से नौ फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को पीईटी परीक्षा आयोजित हुई थी। 25 अक्तूबर को सबसे अधिक 3191 यात्रियों ने मंझनपुर डिपो की बसों से सफर किया। वहीं, 30 अक्तूबर को 2931 और एक नवंबर को 2811 यात्रियों ने बसों का इस्तेमाल किया। प्रयागराज-बांदा मार्ग पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसों का भी संचालन किया गया।
जिले में परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए थे। इनमें दूसरे जिलों के परीक्षार्थी भी शामिल हुए। वहीं, कौशाम्बी के अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो के इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान 28 बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की समस्या का तत्काल समाधान करने की व्यवस्था की गई थी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें