सिराथू। राजकीय आईटीआई सिराथू में मंगलवार को जिला सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई और कौशल विकास मिशन ने संयुक्त रूप रोजगार मेले का आयोजन किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में कुल 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी मानवेंद्र सिंह रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 116 अभ्यर्थी पहुंचे। प्रवीण यादव ने युवाओं की काउंसिलिंग की। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ, प्लेसमेंट प्रभारी विजय सिंह, विनय सिंह, विनोद कुमार सिंह और शिवनरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।