मंझनपुर(ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षक पदों पर दूसरे चरण की भर्ती के लिए सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए। पहले दिन मास्टर बनने के लिए 83 प्रशिक्षुओं ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किए। बेसिक शिक्षाधिकारी का दावा है कि अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र 5 फरवरी को वितरित होंगे।
72825 प्रशिक्षु शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
दूसरे चक्र का कटऑफ जारी होने के बाद सोमवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किए गए है। बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि सामान्य कला पुरूष वर्ग में 18 और विज्ञान में 28, पिछड़ा वर्ग कला पुरूष वर्ग में 11 और विज्ञान में 10, अनुसूचित जाति कला पुरू ष वर्ग में 8 और विज्ञान में 8 अभ्यर्थियों ने नियुक्तिपत्र के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है। सभी अभ्यर्थियों को स्कूलों में तैनाती के लिए 5 फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी रतनलाल, मिथलेश सिंह, सह समन्वयक उरिष्ठ प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, करन सिंह, नरेन्द्र श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हुसैन, बुधराम आदि ने शैक्षिक प्रमाण रिसीब किया है।