फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिजिया चौराहा में रहने वाली एक विवाहिता की सोमवार शाम घर के भीतर फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले की सीमा देवी (30) पुत्री सियाराम अग्रहरि का विवाह करीब तीन साल पहले बिजिया चौराहा निवासी पवित्र अग्रहरि से हुआ था। शादी के बाद उसे एक बेटा भी हुआ। जिसकी उम्र तकरीबन दो वर्ष है। बताया जाता है कि सोमवार शाम घर के भीतर ही सीमा की फंदे पर लटकती लाश मिली। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
----
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी
म्योहर (ब्यूरो)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ डाला। चोर करीब नकदी और तार काट ले गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों व डॉक्टरों को सुबह हुई। डॉ. ज्ञान सिंह ने अज्ञात के खिलाफ करारी पुलिस को तहरीर दी है।
----
मामूली बात पर युवक को पीटा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जवई गांव का अंकित कुमार सोमवार दोपहर खेतों की ओर बकरियां चरा रहा था। इसी बीच वह बच्चों के साथ खेलने लगा। तभी उसकी बकरी पड़ोसी के घर में चली गई। इतनी सी बात पर पड़ोसी गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
----