फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम की सख्ती के बाद कसा शिकंजा,21 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की सख्ती के बाद एक बार फिर अफसरों की टीम ने ओवरलोड बालू वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एडीएम की अगुवाई में अफसरों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुजर रहे बालू, गिट्टी लदे 21 ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया। अफसरों की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने पिता की बरसी में शामिल होने के लिए गुरुवार को सिराथू आए थे। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने सड़कों की बर्बादी का हवाला देकर पखवारे भर के भीतर ओवरलोडिंग रोकने का सख्त निर्देश दिए थे। इसका असर भी दिखा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रविवार की शाम एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी अशोक कुमार, एआरटीओ आरके त्रिवेदी, खान निरीक्षक राज रंजन कुमार समेत तीनों एसडीएम को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम के निर्देश पर रात 11 बजे सड़क पर उतरी अफसरों की टीम ने मंझनपुर व सरायअकिल इलाके में छह-छह, करारी व कोखराज में चार-चार तथा महेवाघाट में एक ओवरलोड बालू वाहन को सीज किया। ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले की सड़कों से बालू व गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप है। एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगी।

करारी, सरायअकिल व ओसा सड़क पर विशेष फोकस
ओवरलोड के चलते करारी-भरवारी रोही बाईपास सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस सड़क से सरायअकिल थानाक्षेत्र के कटैया, दिया, छेकवा आदि बालू घाटों व ओसा से ओवरलोड वाहन निकलने की शिकायत डीएम को मिली है। खराब हुई सड़क को लेकर डीएम ने करारी व सरायअकिल सर्किल के वाहनों पर नजर रखने के लिए सख्त निर्देश दे रखा है। डीएम की सख्ती का असर रहा कि सोमवार को दिन भर सड़क से ओवरलोड वाहन गायब नजर आए।
विज्ञापन


घाट संचालकों पर क्यों नहीं कसा जा रहा शिकंजा
ओवरलोड रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर खनन टीम वाहनों की धर पकड़ करती है। जुर्माना जमा करने के बाद वाहन चालक फिर ओवरलोड लेकर सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिस घाट अथवा क्रेशर से वाहन चालक बालू व गिट्टी लेकर आते हैं, वाहनों के पकड़े जाने पर घाट संचालकों के खिलाफ शिकंजा क्यों नहीं कसा जाता।


डीएम के निर्देश पर अफसरों की टीम ने रविवार की रात छापेमारी की है। छापेमारी का सिलसिला लगातार चलेगा। इरसके बाद भी ओवरलोड नहीं रुका तो पट्टेधारकों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

राज रंजन कुमार, खान निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें