फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभांगी, मीनाक्षी, मैत्रेय, परमजीत, पिंकी, अभिषेक, आदर्श और खुशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। करारी के रिजवी कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय सीबीएसई एथलेटिक्स मीट 2018 के दूसरे दिन मंगलवार को पुरस्कारों की झड़ी लग गई। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। विजई प्रतिभागियों को एडीएम राकेश श्रीवास्तव तथा कॉलेज प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ रासिद रिजवी ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में गंगा गुरुकुल फाफामऊ इलाहाबाद की शुभांगी यादव ने पहलो, देवस्थली बलिया के कशिश सिंह दूसरे व सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल वाराणसी की प्रतिमा चौहान ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालिका वर्ग सौ मीटर की दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट इलाहाबाद की मीनाक्षी प्रथम, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी की वात्सल्य द्विवेदी दूसरे व यश विद्या मंदिर की वंदिता जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग शाटपुट में महर्षि पतजंलि इलाहाबाद के मैत्रेय पटेल प्रथम, टैगोर पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के शशांक शेख दूसरे व महात्मा ज्योतिबा फूले के अभिषेक पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में देवस्थली विद्यापीठ बलिया के परम जीत यादव पहले, बीएनएस स्कूल वाराणसी के प्रदीप कुमार दूसरे व जीवनदीप पब्लिक स्कूल वाराणसी के युवराज आनंद तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में यश विद्या मंदिर फैजाबाद की पिंकी यादव पहले, सनबीम इंग्लिश स्कूल वाराणसी की साक्षी यादव दूसरे व आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद की सजल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी के अभिषेक यादव प्रथम, बीएनएस स्कूल वाराणसी के सोनू यादव दूसरे व सनबीम सनसिटी स्कूल वाराणसी के आयुष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 ट्रिपल जंप में गंगा गुरुकुल फाफामऊ इलाहाबाद के आदर्श कुमार प्रथम, एलडीसी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के मो अशरफ दूसरे व डीएवी सोनभद्र आयुष सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 जेवलिन थ्रो बालिका वर्ग में लिटिल फ्लावर वाराणसी की खुशी पटेल पहले, संत जोसेफ शक्ति नगर की रत्नप्रिया पटेल दूसरे व टैगोर पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की पूरी मालवीय तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 17 ट्रिपल जंप में संत जेवियर्स जौनपुर के शिवम चौरसिया पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के दीक्षित कुमार दूसरे व एमपीवीएम इलाहाबाद के शिवांश तीसरे नंबर पर रहे। अंडर-17 दौ सौ मीटर दौड़ में आर्मी स्कूल इलाहाबाद मीनाक्षी कुमारी पहले, वाराणसी की वात्सल्य द्विवेदी दूसरे व भवंस विद्या भरवारी की रश्मि पटेल तीसरे पायदान पर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर की रिया सिंह गौतम पहले, आर्मी पब्लिक इलाहाबाद की आद्या दूसरे व यश विद्या मंदिर फैजाबाद की प्रतिमा यादव तीसरे नंबर पर रहीं। अंडर 19 दो सौ मीटर की दौड़ में देवस्थली बलिया की कशिश सिंह पहले, लिटिल फ्लावर वाराणसी अंकिता सिंह दूसरे व संत जोसेफ सोनभद्र की निशिता त्रिपाठी तीसरे नंबर पर रही। सभी विजेताओं को एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव व प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल धर्मेंद्र पांडेय, संजय चौबे, आलोक श्रीवास्तव, इशरत अली, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें