फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं- सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। स्थानीय कोतवाली में शुक्रवार को बकरीद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सीओ ने सभी से त्योहार मिलजुलकर मनाने का आह्वान किया। चेताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बकरीद पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिले की पुलिस ने अभी से ही कमर कसना शुरू कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ सिटी सच्चिनानंद पाठक ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहाकि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का आनंद ही अलग होता है। कहीं कोई समस्या सामने आती है तो पुलिस को अवगत कराया जाए। पुलिस निस्तारण करेगी। कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर स्वामीनाथ, डॉ. एकलाख, नसीम अहमद, रामभवन, जयप्रकाश, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें