फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव प्रयास से लोगों से जुड़ेगी जिले की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शासन ने आम आदमी से पुलिस के खौफ को हटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत अब पुलिस महीने में एक दिन आम जनता के साथ जुड़कर सामाजिक सरोकार का काम करेगी।
विज्ञापन


दरअसल का पुलिस का नाम आते ही लोग सिहर जाते हैं। थाने पर शिकायत करने जाने से पहले उनके जेहन में वह तमाम सारे सवाल उठते हैं जो पुलिस की छवि को धूमिल करते हैं। इसके चलते आम आदमी अपनी आवाज थाने में उठाने के बजाय अफसरों के यहां जाना मुनासिब समझता है। ऐसे में आवाम के सामने सरकार की छवि धूमिलहो रही है। इसे लेकर अब शासन ने पुलिस को आम जनता का दिल जीतने के लिए नया संदेश दिया है। इसका नाम रखा गया है ‘अभिनव प्रयास’।

इसके तहत पुलिस महीने में एक दिन ग्रामीणों को समय देगी। गांव के लोगों की समस्या को सुनने के बाद उसका निराकरण कराएगी। इसके अलावा आम जनता के सहयोग से जैसे प्याऊ, आग से बेघर हुए गरीबों को कपड़ा व राशन आदि मुहैया कराएगी। इसका मकसद यह भी है कि लोग पुलिस के साथ जुड़ें। ताकि अपराधिक गतिविधि की सूचना समय पर मिल सके। वहीं एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि अभिनव प्रयास का मक सद पुलिस आम जनता से जुड़कर सीधे संवाद स्थापित करें। इसके लिए थानेदारों को निर्देश दिया गया है। वह गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनें और सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्यक्रमों में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें