फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदान की शपथ
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम तो तहसीलों में एसडीएम ने दिलाई शपथ
ब्लॉकों, नगर पंचायतों व स्कूलों में आयोजित हुआ शपथ समारोह, निकाली रैली
फोटो नं-19 से 24,27,28
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी जाति, समुदाय भाषा व अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी को मतदान का प्रयोग करना चाहिए। कलेक्ट्रेट के अलावा जिले की तीनों तहसीलों, आठों ब्लॉकों व विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। उदयन सभागार में शपथ के दौरान एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

चायल में निकाली गई जागरूकता रैली, दिलाई शपथ
चायल (ब्यूरो)। नगर पंचायत चायल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज व प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कस्बे से तहसील परिसर तक जागरूकता रैली निकाली। रैली कस्बाइयों को जागरूक करते हुए तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुई। यहां पर एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों को लोकतंत्र के महापर्व में निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार विमल कुमार शुक्ल, नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल, सीडीपीओ सुजीता जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव, अफसार अहमद, उमर इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
अजुहा (ब्यूरो)। नगर पंचायत अजुहा स्थित रामा देवी-शिवमंगल प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से कस्बाइयों को निर्भीकतापूर्व निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली में प्रबंधक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नमोनारायण त्रिपाठी, गिरीश मिश्र, ज्योति शर्मा, केशव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

एसएवी सैनी के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
सिराथू (ब्यूरो)। एसएवी इंटर कालेज सैनी व महर्षि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकली रैली तहसील परिसर होते हुए सिराथू कस्बा पहुंची। इस दौरान बच्चे निर्भीकतापूर्वक मतदान के नारे लगाते रहे। सिराथू से रैली वापस तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुई। यहां पर एसडीएम शिवनारायण सिंह ने सभी को लोकतंत्र के पर्व के बावत जानकारी देते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामबदन भार्गव, अचल श्रीवास्तव, महर्षि विद्याल के प्राचार्य विनय त्रिपाठी, तहसीलदार बीडी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बीडीओ ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ
नेवादा (ब्यूरो)। विकास खंड नेवादा में गुरुवार को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ ने कर्मचारियों को होने वाली सभी निर्वाचनों में निर्भीकता पूर्वक मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बगैर गांवों से लेकर केंद्र तक बनने वाली सरकारों की बागडोर गलत हाथों में जा सकती है। सही सरकार बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान में निर्भीक होकर हिस्सा लेना चाहिए।


नगरपालिका भरवारी में ईओ ने दिलाई शपथ
कोखराज (ब्यूरो)। नगर पालिका कार्यालय भरवारी में आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर ईओ दिनेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। इसके बगैर अच्छी सरकार का गठन संभव नहीं। ऐसे में प्रत्येक मतदाता का फर्ज है कि वह किसी भी निर्वाचन में बगैर किसी के बहकावे में आए अपने मन की सरकार का चयन करे। इस मौके पर प्रभात गुप्ता, बृजेश मिश्र, संजय गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, रजनी सरोज, नूपुर अरोरा, शबाना सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। शपथ कराने के बाद ईओ ने किड्जी, नेशनल इंटर कालेज व कस्तूरबा विद्यालय में जाकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।


रिजवी कॉलेज करारी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
करारी (ब्यूरो)। डॉ. रिजवी शैक्षिक संस्थान करारी में आठवें राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल व देशबंधु इंटर कालेज वैशकांटी, थुलगुला इंटर कालेज के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति मौर्या, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह, रिजवी शैक्षिक संस्थान के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी, प्राचार्य सतीश चंद्र द्विवेदी के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी तरह नगर पंचायत करारी कार्यालय में ईओ ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कमलेश नारायण मिश्र लिपिक, अवर अभियंता विद्युत विनम्र पटेल सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


भगत का पूरा में छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। सरसवा ब्लॉक के भगत का पूरा स्थित रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों से होते हुए जन-जन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह के अलावा रामनरेश, शिव बहादुर सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष शुक्ला आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन



बच्चों को दिलाया गया स्वच्छता का संकल्प
अजुहा (ब्यूरो)। नगर पंचायत अजुहा स्थित दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में गुरुवार को सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र आचार्य ने बच्चों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान सबको निरोगी बनाने के लिए ठोस कदम है। घर-आंगन, आवासीय परिसर, गांव, जिला, प्रदेश व देश साफ-सुथरा रहेगा तो जन-जन स्वस्थ रहेगा। इस मौके पर शेख बहादुर, राम प्रसाद, अनिल, अश्वनी कुमार मिश्र, मनराखन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें