फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता बनीं चैम्पियन
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक की परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में पौर कांशीरामपुर स्कूल के छात्रों का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक की परिषदीय खेलकूद प्रतियोगतिा में पौर कांशीरामपुर स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल की ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता को प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप का खिताब मिला। अलवारा संकुल को ओवरआल चैंम्पियन घोषित किया गया। बीईओ मंझनपुर अविनाश ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की प्रतियोगिता कृषक इंटर कॉलेज हिनौता में आयोजित की गई थी। शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में अलवारा संकुल के बच्चों का दबदबा रहा। अधिकतर स्पर्धाओं में पौर कांशीरामपुर के बच्चों ने जलवा बिखेरा। खो-खो, रिले रेस, कबड्डी, कुश्ती तथा बैडमिंटन आदि खेलों की प्रतिस्पर्धा कराई गई। इसमें पौर काशीरामपुर स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल की ममता, अनीता, अजय, मंगलदास व रीता को प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता सरसवां के खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधान हिनौता राकेश सिंह, विनय सिंह, व्यायाम शिक्षक कुलदीप सिंह, आलोक पटेल, सत्य प्रताप, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, बैजनाथ दुबे, प्रभाकर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें