संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 784 विद्यार्थी
मंझनपुर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न स्कूलों के 784 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए जिले के दो केंद्र बनाए गए है। संस्कृत बोर्ड से जुड़े जिले में 13 विद्यालय हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए राम स्वरूप त्रिपाठी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगापुर कौशाम्बी और पं. श्याम बिंद्रा प्रसाद संस्कृत उमा. विद्यालय मोहिद्दीनपुर कोरांव कौशाम्बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन होगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। संंवाद