फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार विद्यार्थियों ने लिया राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिमा में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात हजार विद्यार्थियों ने लिया राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन

भारत के छठे प्रधानमंत्री की 75 वीं जयंती पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
करारी के रिजवी कॉलेज को बनाया गया सेंटर, लगा कांग्रेसियों का जमावड़ा
मंझनपुर। करारी कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में रविवार को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत के छठें प्रधानमंत्री की 75 वीं जयंती पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब सात हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रिजवी कॉलेज परिसर में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
भारत के छठवें प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती इस बार कांग्रेसियों ने नए अंदाज में मनाई। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को करारी कस्बा स्थित डॉ. अख्तर हसन रिजवी कॉलेज के करीब 65 कमरों में सुबह 11 से 12 बजे के बीच परीक्षा हुई। इसमें कुल 60 सवाल पूछे गए थे। इनका उत्तर ओएमआर सीट पर देना था। कार्यक्रम के जिला प्रभारी देवेश श्रीवास्तव और अरुण विद्यार्थी ने बताया कि चार सौ से अधिक स्कूलों के सात हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग किया। डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर हरिदेव सिंह ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। ओएमआर सीट वह अपने साथ लेकर लखनऊ चले गए हैं। कॉपियां मशीन से जांची जाएंगी। दस सितम्बर को परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। 11 व 12 सितम्बर को बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी रिजवी कॉलेज में ही सम्मानित किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम, जिला प्रवक्ता सत्येन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, नैयर रिजवी, भारत गौतम, नकुल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसे राहगीर
मंझनपुर। परीक्षा की बदौलत करारी में रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की समस्या बनी रही। मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर तो पैदल चलना भी मुश्किल था। इसकी बदौलत राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम अधिक लगने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जाम में दो एम्बुलेंस भी फंसी। हालांकि सिपाहियों ने इन्हें जल्दी ही बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें