बालकों में प्रियांशु व बालिकाओं में रितिका त्रिपाठी अव्वल
डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज महेशपुर में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रियांशु श्रीवास्तव ने बालकों में तथा रितिका त्रिपाठी ने बालिका वर्ग में टॉप किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पारानी विश्वास ने किया। इसके बाद पांच चक्रों प्रतियोगिता कराई गई। समापन के बाद एसोसिएशन के जिला सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने परिणामों की घोषणा की। इसमें बालक वर्ग से कौशाम्बी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु श्रीवास्तव, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रणव शुक्ला तथा वंश पांडेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि बालिकाओं विष्णु भगवान की रितिका त्रिपाठी पहले, कौशाम्बी पब्लिक की ईशी श्रीवास्तव तथा सेंट जोसेफ की दानिया नमन तीसरे स्थान पर रही। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के टॉप-टू प्रतिभागयिों का चयन गोरखपुर में पहली अप्रैल से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय के मैनेजर संजय उपाध्याय ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राधेश्याम पाल, रमाशंकर वर्मा, मंजीत केसरवानी, हर्षित तिवारी, योगेश कुमार, हिमांशु पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।