फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के बेटे ने कराटा नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं-17
विज्ञापन

मजदूर के बेटे ने कराटा नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
चायल का रहने वाला है मन्नू, कानपुर में रविवार को हुई प्रतियोगिता
चायल। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को कराटे की नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चायल स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र ने गोल्ड मेडल जीता। भट्ठा में काम करने वाले मजदूर के बेटे की सफलता से माता-पिता के साथ ही पूरे जिले का मान बढ़ा है।
चायल के वार्ड नंबर एक डीहा निवासी बच्चा लाल भट्ठे में मजदूरी करता है। बच्चालाल को तीन बेटा व एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा मन्नू कस्बे के ही लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मन्नू कराटे का खिलाड़ी है। कानपुर के ग्रीन पार्क में शनिवार से दो दिवसीय कराटे नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है। इसमें 35 किलो वर्ग के फाइनल चैंपियनशिप में 16 वर्षीय मन्नू ने कानपुर के अमित कुमार को 3-5 से हराकर गोल्ड मेडल झटक लिया। इसके पहले दो फरवरी को सेमीफाइनल में मन्नू ने उत्तराखंड के आर्यन द्विवेदी को 5-6 से मात दी थी। मन्नू के पास कराटे का यलो बेल्ट भी है। फाइनल जीतने के बाद मलेशिया में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के विजेता नीरज गुप्ता ने मन्नू को गोल्ड मेडल पहनाया। मन्नू ने सफलता का श्रेय कोच सुरेश चंद्र को दिया। सुरेश चंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय चायल में खेल प्रशिक्षक हैं। मन्नू के गोल्ड मेडल झटकने से परिजनों समेत पूरे गांव के लोग गदगद हैैं। लोग विजेता मन्नू के घर पहुंचकर उसके मां-बाप को बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
न्याय रैली की सफलता को अद कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
फोटो नं- 18
चायल। प्रतापगढ़ में 11 फरवरी को अपना दल की न्याय रैली होनी है। इसके लिए अपना दल के मंडल अध्यक्ष विनोद कसेरा ने रविवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान विनोद कसेरा ने कहा कि अपना दल का मकसद सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करना है। बैठक में प्रीतम पटेल, सरदार पटेल, तेजसिंह, पटेल, रामराज पटेल, पूर्व प्रधान चिरौंजी लाल, सुग्गा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें